पायलट को वापस मोड़ना पड़ा विमान
महिला के नग्न होकर विमान में घूमने से फ्लाइट में अजीब स्थिति बन गई। महिला किसी की परवाह किए बिना नग्न हालत में इधर-उधर घूम रही थी। उसने कॉकपिट भी घुसने की कोशिश की। उसने इस दौरान फ्लाइट अटेंडेंट के साथ भी बदसलूकी की। स्थिति बेकाबू होते देख पायलट ने विमान को वापस गेट पर ले जाया। एयरलाइन कर्मचारियों ने महिला को समझाने की कोशिश की। एक कर्मचारी ने महिला को कंबल ओढाया लेकिन वह विमान से उतर गई।
ह्यूस्टन पुलिस ने इसके बाद महिला को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कहा कि महिला पर अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। एहतियात के तौर पर उसको हिरासत में लिया गया है। पुलिस की हिरासत में महिला को फिलहाल अस्पताल में रखा गया है।
एयरलाइन ने मांगी माफी
साउथवेसट एयरलाइन ने इस घटना के बाद बयान जारी करते हुए करीब एक घंटे की देरी के लिए माफी मांगी। एयरलाइन ने यात्रियों की ओर से दिखाए गए धैर्य के लिए उनको धन्यवाद भी दिया। विमान में सवार लोग एक घंटे से ज्यादा की देरी से अपनी मंजिल तक पहुंचे। इस सफर के बाद यात्रियों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके लिए यह एक ऐसी उड़ान थी जिसे वे जल्दी नहीं भूल पाएंगे।