होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि खुशियों और समृद्धि का भी त्योहार है। हिंदू धर्म में इस त्यौहार को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष होलिका दहन 13 मार्च को मनाया जाएगा और देशभर में होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन लोग जीवन में सुख-शांति प्राप्त करने के लिए कई उपाय अपनाते हैं। इनमें से एक उपाय यह है कि होली से पहले कुछ चीजें खरीद ली जाएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार होली से पहले कुछ खास चीजों को घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। होली से पहले इन वस्तुओं को घर लाने से व्यक्ति का भाग्य चमक सकता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। तो आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
होली से पहले घर ले आएं ये चीजें
श्री यंत्र
श्री यंत्र को धन, समृद्धि और सफलता का सबसे प्रभावी प्रतीक माना जाता है। होली के दिन इसे घर के मंदिर में या उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें और नियमित रूप से इसकी पूजा करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में खुशहाली बनी रहती है।
कमल पुष्प माला
देवी लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत प्रिय है, इसलिए घर में कमल के फूलों की माला रखना शुभ माना जाता है। होली से पहले इसे लाकर देवी लक्ष्मी की मूर्ति के सामने रखें और इसकी विधिवत पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
चांदी का कछुआ
वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी का कछुआ समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक है। होली के दिन इसे जल से भरे बर्तन में रखकर उत्तर दिशा में स्थापित करें। ऐसा करने से न केवल आर्थिक लाभ मिलता है बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।
चांदी का सिक्का या लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
घर में धन की देवी लक्ष्मी और विघ्नहर्ता गणेश की मूर्ति या चांदी का सिक्का रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे पूजा स्थल या तिजोरी में स्थापित करें और होली के दिन विधिवत पूजा करें। ऐसा माना जाता है कि इससे आपके करियर में सफलता मिलेगी और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
हल्दी की एक गांठ और एक पीला कपड़ा
हल्दी को शुभ और देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, जबकि पीला रंग धन को आकर्षित करता है। होली से पहले हल्दी की एक गांठ पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी या पूजा स्थान पर रख दें। इससे घर में खुशहाली बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।