महिला ने इसकी जानकारी परिवार में दी तो परिजन भड़क गए। इसके बाद डॉक्टर की क्लिनिक पर हमला बोल दिया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। खून से लथपथ डॉक्टर की तस्वीर सामने आई है। परीक्षितगढ़ के किला इलाके में इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर तलाश शुरू कर दी है।
खुद किया इलाज का प्रयास
हमले के बाद डॉक्टर ने अपने ही क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराने का प्रयास किया, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें आनंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
अवैध संबंध की आशंका
पुलिस घटना की जांच कर रही है और कई संभावित एंगल पर काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला अवैध संबंध से जुड़ा हो सकता है। पहले पीड़ित पक्ष ने इसे हादसा बताया, लेकिन बाद में हमले का आरोप लगाया गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
थाना पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस को यह जानकारी रात 10 बजे दी गई, जिसके बाद जांच शुरू की गई। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
डॉक्टर ने भी की पुष्टि
घायल डॉक्टर का प्राथमिक उपचार करने वाले डॉ. नीरज गोयल ने बताया कि क्लीनिक संचालक को गंभीर चोटें आई हैं और प्राइवेट पार्ट काटे जाने की पुष्टि हुई है। इलाज के लिए उन्हें देर से लाया गया था। फिलहाल पुलिस तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।