पाकिस्तान में टारगेट किलिंग हो रही हैं
एजाज का कहना है कि पाकिस्तान में हालिया समय में टारगेट किलिंग देखने को मिली हैं। ऐसे लोगों को मारा जा रहा है, जो भारत की हिट लिस्ट में हैं। कताल के करीबी और आईएसआई से जुड़े लोग इसके पीछे भारत की एजेंसी रॉ को मान रहे हैं। ये माना जा रहा है कि सईद भी खतरे में है। ऐसे में उसकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। उसके घर को अब सबजेल में तब्दील किया जा रहा है, जहां उसे रखा गया है।
हाफिज सईद पर हमले की अफवाह पहले भी उड़ती रही हैं, हालांकि पाक सरकार अंतरराष्ट्रीय छवि बचाने के लिए उस पर चुप्पी साधे रखती है। इस बार भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया लेकिन जिस तरह से कताल की हत्या के बाद पंजाब के झेलम में सड़कों को सील कर दिया गया। उसने कई चर्चाओं को जन्म दिया। लोगों ने कताल के साथ कुछ और लोगों की लाश देखने का भी दावा किया, जिससे चर्चा का बाजार गर्म हुआ।
हाफिज सईद संयुक्त राष्ट्र में नामित आतंकवादी है, जिस पर अमेरिका ने 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है। सईद पर भारत में भी कई हमलों को अंजाम देने का आरोप है। पाकिस्तान के ऊपर दुनिया से सईद के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव पड़ता रहा है। ऐसे में पाकिस्तान चुप्पी की नीति अपनाता है लेकिन हाफिज सईद की सार्वजनिक उपस्थितियां उसके लिए शर्मिंदगी का सबब बनती रही है।