मुंबई/ठाणे: कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस का समन जाने के बाद अब ठाणे में भी एफआईआर दर्ज हुई है। मंगलवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ऊपर टिप्पणी करने और पैरोडी सांग के मामले को लेकर डोंबिवली पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की। डोंबिवली पुलिस ने कुणाल कामरा के खिलाफ यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356(2) के तहत दर्ज की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुणाल कामरा के खिलाफ यह प्राथमिकी शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए दर्ज की गई है। कुणाल कामरा ने मुंबई के पुलिस के सामने पेश होने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है।सियासी बवंडर के बीच इमोजी बनाकर कॉमेडियन कुणाल कामरा ने साझा किया नया वीडियो, शिवसेना पर निशाना-देखें

मानहानि की धारा में FIR
ठाणे में कुणाल कामरा के खिलाफ बीएनएस (BNS) के सेक्शन 356(2) के मामला दर्ज किया गया है। यह धारा मानहानि के लिए है। पहले इस तरह के अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीएसी) की धारा 499 व 502 लागू की जाती थी। बीएनएस की धारा 356 मानहानि के अपराध के बारे में बताती है। जिसमें किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा व सम्मान को हानि पहुंचाने वाले झूठे बयान दिए जाते हैं। मानहानि तब होती है जब किसी व्यक्ति के बारे में ऐसी गलत जानकारी फैलाई जाती है जो उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाती है। अगर इसके तहत कोई दोषी पाया जाता है तो उसे दो साल की जेल और जुर्माने से दंडित किया जा सकता है।

वो जोक क्या था जिस पर बवाल मचा है? अब शिंदे की शिवसेना की निशाने पर आए कॉमेडियन कुणाल कामरा ,जानें सबकुछ

ठाणे का किया था जिक्र…
कुणाल कामरा ने अपने नया भारत शो में जब उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था तो उन्होंने उसे गीत में ठाणे का जिक्र किया था। पैरोडी सांग में ठाणे की रिक्शा…से शुरुआत की थी। ठाणे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है। यह पर शिवसेना का भी काफी होल्ड है। अब देखना है कि ठाणे पुलिस किस तरह का एक्शन लेती है। सोमवार रात को जारी बयान में कुणाल कामरा ने कहा था वह विधिपूर्वक की गई पुलिस और कोर्ट की कार्रवाई में सहयोग देने को तैयार हैं। कुणाल कामरा के तमिलनाडु में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कुणाल कामरा पिछले साल पुडुचेरी में शिफ्ट हो गए थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *