नई दिल्ली: गर्मी एक बार फिर तेज होती जा रही है। सोमवार को तापमान 30 डिग्री को पार कर गया। मंगलवार और बुधवार को तेज हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। इसके बाद तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ेगा।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

सोमवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। इससे पहले 26 फरवरी को राजधानी का तापमान 32.2 के स्तर पर पहुंच गया था। हवा में नमी का स्तर 29 से 92 प्रतिशत रहा। पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रह सकता है।

वीकेंड पर छायेंगे बादल

5 मार्च को भी आसमान साफ रहेगा। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक रह सकता है। 6 से 9 मार्च तक सुबह के समय धुंध रहेगी। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री और 12 से 17 डिग्री तक रह सकता है। 8 से 9 मार्च तक आंशिक बादल दिखाई देंगे।

जनवरी और फरवरी में सामान्य से कम बारिश

स्काईमेट के अनुसार, सर्दी के दिनों जनवरी और फरवरी में बारिश काफी कम हुई। मार्च के पहले दिन 2 एमएम बारिश हुई। मार्च में औसत बारिश 19.1 एमएम है। इस हफ्ते मौसम शुष्क रहेगा। इस कारण तापमान में इजाफा होगा। मंगलवार और बुधवार को हल्की हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से तापमान थोड़ा कम होगा। मार्च सर्दी से बसंत में परिवर्तन का मौसम होता है। इसके बाद प्री मॉनसून सीजन शुरू हो जाता है।

मार्च में बढ़ती है गर्मी

मार्च में तापमान तेजी से बढ़ता है। खास तौर से अंतिम पंद्रह दिनों में। जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है। मौसमी गतिविधियां पहाड़ों, तलहटी इलाकों, पंजाब और हरियाणा के उत्तरी इलाकों तक ही सीमित रहेंगी। दिल्ली इस मौसम प्रणाली के बाहरी क्षेत्र से दूर साउथ में स्थित है। इसीलिए इस मौसम प्रणाली का दिल्ली-एनसीआर पर कोई खास असर नहीं होगा। मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 4 मार्च को क्षेत्र से बाहर निकल जाएगा। इसके बाद अगले पांच से छह दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *