मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर हमला किया गया। क्लिनिक में हमलावरों ने पहले तोड़फोड़ की। इसके बाद डॉक्टर की पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने इसके बाद डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में यह चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार शाम तीन हमलावरों ने एक क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने डॉक्टर के कपड़े उतारकर उसे बेरहमी से पीटा और तेज धार हथियार से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।मिल रही जानकारी के अनुसार, तीन हमलावर क्लिनिक में घुसे और उन्होंने क्लिनिक संचालक की पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच क्लिनिक संचालक के प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट दिया। इस मामले में दावा किया जा रहा है कि महिला के पति और उसके दो भाइयों ने डॉक्टर पर जानलेवा हमला किया। डॉक्टर पर महिला के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया जा रहा है।

महिला ने इसकी जानकारी परिवार में दी तो परिजन भड़क गए। इसके बाद डॉक्टर की क्लिनिक पर हमला बोल दिया। इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। खून से लथपथ डॉक्टर की तस्वीर सामने आई है। परीक्षितगढ़ के किला इलाके में इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर तलाश शुरू कर दी है।

खुद किया इलाज का प्रयास

हमले के बाद डॉक्टर ने अपने ही क्लीनिक में प्राथमिक उपचार कराने का प्रयास किया, लेकिन ज्यादा खून बहने की वजह से स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें आनंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर को दिल्ली रेफर कर दिया गया।

अवैध संबंध की आशंका

पुलिस घटना की जांच कर रही है और कई संभावित एंगल पर काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला अवैध संबंध से जुड़ा हो सकता है। पहले पीड़ित पक्ष ने इसे हादसा बताया, लेकिन बाद में हमले का आरोप लगाया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

थाना पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस को यह जानकारी रात 10 बजे दी गई, जिसके बाद जांच शुरू की गई। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

डॉक्टर ने भी की पुष्टि

घायल डॉक्टर का प्राथमिक उपचार करने वाले डॉ. नीरज गोयल ने बताया कि क्लीनिक संचालक को गंभीर चोटें आई हैं और प्राइवेट पार्ट काटे जाने की पुष्टि हुई है। इलाज के लिए उन्हें देर से लाया गया था। फिलहाल पुलिस तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *