मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद पत्नी को किसी बात का पछतावा नहीं था और चेहरे पर कोई अफसोस तक नहीं था। वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी मुस्कान प्रेमी साहिल के साथ 10 मार्च को हिमाचल के कसोल पहुंची। दोनों ने कसोल के पूर्णिमा होटल में चेकइन किया। होटल में दोनों छह दिन तक रुके। अगले दिन 11 मार्च को मुस्कान ने प्रेमी साहिल का जन्मदिन मनाया। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने कैब ड्राइवर से केक लाने की बात कह रही है। इसके बाद दोनों केक काटते हैं और डांस करते हैं। इसका भी वीडियो सामने आया है।होटल संचालक के अनुसार, साहिल मुस्कान को अपनी पत्नी बताकर लाया था और उसने सिर्फ अपनी आईडी दी थी। जब स्टाफ ने सख्ती की तो उसने मुस्कान की आईडी दी थी। 203 कमरा नंबर में दोनों रुके थे। न कमरे से ज्यादा बाहर निकलते थे और न नहीं होटल स्टाफ से बातचीत करते थे। यही नहीं छह दिनों तक दोनों ने अपने कमरे की सफाई तक नहीं करवाई। खाना तक कमरे पर मंगाते थे। सिर्फ ड्राइवर के साथ बाहर जाते थे। 16 मार्च को दोनों ने कहा कि वो अब अपने घर को लौट रहे हैं। दोपहर में दोनों ने एक टैक्सी ली और होटल से निकल गए।
आरोपी प्रेमी साहिल और पत्नी मुस्कान की गिरफ्तारी के बाद रोज नए-नए वीडियो सामने आ रहे हैं। अब तक मुस्कान के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। एक वीडियो पति सौरभ के साथ मुस्कान डांस करते हुए दिखाई दे रही है। यह वीडियो हत्या से पहले का बताया जा रहा है। एक अन्य वीडियो में मुस्कान प्रेमी के साथ होली खेलते हुए दिख रही है। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें मुस्कान कैब ड्राइवर से केक बनाने की बात कह रही है।

वहीं, बेटी मुस्कान के लिए फांसी की मांग करने वाली उसकी मां कविता रस्तोगी के बारे में नई जानकारी पुलिस को मिली है। कविता रस्तोगी, मुस्कान की सौतेली मां है। सौरभ के परिजनों ने मुस्कान के घरवालों पर पैसों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सौरभ के अकाउंट में छह लाख रुपये थे, जिसमें एक लाख रुपये मुस्कान के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। यही नहीं मुस्कान की मां के खाते में भी पैसे भेजे गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।