कल का मौसम, 15 मार्च 2025 : होली के बाद दिल्ली का मौसम कूल-कूल हो गया है। शुक्रवार शाम को दिल्ली, नोएडा गाजियाबाद समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश ने दस्तक दी। मौसम विभाग ने साउथ दिल्ली के लिए ओलों का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च से गर्मी में कमी आएगी। 15 और 16 मार्च को बादल छाए रहेंगे।स्काईमेट के अनुसार, 15 मार्च से गर्मी का प्रकोप कम होगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। उधर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

यूपी में कल कैसा मौसम रहेगा?

उत्तर प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। पश्चिमी यूपी में जहां गुरुवार को तेज ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई तो अन्य इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रही। होलिका दहन के दिन कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने अगले 24 घंटे के अंदर एक बार फिर बारिश की संभावना व्यक्त की है। आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटे में कई जिलों में तेज गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान ओलावृष्टि के सात वज्रपात की संभावना है। हालांकि, बिहार में बादलों की आवाजाही तो बनी रहेगी, लेकिन बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।

जानें कल आपके यहां कितना रहेगा तापमान

शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली 17 34
नोएडा 18 34
पटना 22 35
लखनऊ 14 32
जयपुर 24 38
भोपाल 16 32
मुंबई 26 39
दरभंगा 14 28
जम्मू 12 23
प्रयागराज 14 32
कोलकाता 23 38
अहमदाबाद 24 39
बेंगलुरु 17 37
कानपुर 15 33
वाराणसी 14 32

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात

कश्मीर के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में शुक्रवार को हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला स्थित गुलमर्ग, बांदीपोरा के गुरेज और कुछ अन्य स्थानों पर रातभर हिमपात हुआ जो सुबह तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि श्रीनगर सहित अधिकांश मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई। गुरेज में भारी हिमपात और हिमस्खलन के खतरे के कारण अधिकारियों ने 15 मार्च तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।

हिमाचल प्रदेश में रविवार तक बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में रविवार तक व्यापक पैमाने पर बारिश और हिमपात होने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है। रविवार को मंडी में भारी बारिश और शनिवार को लाहौल-स्पीति में भारी हिमपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पर्यटन स्थलों मनाली, नारकंडा, कुफरी, सोलांग वैली, सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों में हल्के से मध्यम हिमपात और राज्य की राजधानी शिमला में बारिश का अनुमान जताया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *